शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पाररास बालोद में छात्रा के जन्मदिन में उपहार स्वरूप पौधा भेट

बालोद। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पाररास बालोद में कक्षा छठवीं में अध्ययनरत कुमारी चंचल के जन्मदिन के अवसर पर प्रार्थना स्थल पर शाला परिवार के साथ उपहार एवं पौधा भेंट कर उनके संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति से बच्चों को भी जोड़कर एक अहम भूमिका निभा रहे *युग चेतना कौशल उन्नयन संस्था बालोद*ने विगत कई वर्षों से पर्यावरण के क्षेत्र में अनेक कार्य किए हैं  ।

बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया । इस संस्था के सदस्य पूजा सोनी एवं रूपेश सोनकर की कई ऐसे ऐतिहासिक कार्य देखने को मिलते हैं ।

प्रार्थना स्थल से बच्चों को सीख

संस्था के अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया की प्रार्थना स्थल में देने से बाकी जो बच्चे और कत।र बद्ध खड़े रहते हैं उनको यह कार्य से अनेक संदेश मिलता है वह प्रकृति के प्रति जुड़ते हैं और उन्हें भी सीख मिलती है कि हम अपने जन्मदिन के अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनके संरक्षण करें।

कुल्हड़ में दिया गया पौधा ,,,,,

संस्था के सदस्य पूजा सोनी ने बताया कि

आज देखा जाता है कि पॉलिथीन का अधिक उपयोग हो रहा है एवं प्लास्टिक गमले का उपयोग अधिक से अधिक हो रहा है जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं इसलिए मिट्टी से बनी कुल्हड़ में पौधा भेट किया गया। ताकि जब पौधों को दूसरे जगह स्थानांतरित करने पर कुल्हड़ भी मिट्टी के रूप में शामिल हो जाएगा जिससे मिट्टी को कोई नुकसान नहीं होगा।

जन्मदिन एक ऐतिहासिक याद इस पर पौधारोपण अवश्य करें रुपेश सोनकर ,,,,,,

रूपेश सोनकर संस्था के माध्यम से लोगों से अपील करते हैं कि अपने जन्मदिन पर एक पौधा रोपण कर उनके संरक्षण जरूर करें ताकि देश को हरा भरा बना सके ।

देश में करीब 135 करोड़ की आबादी है अगर हर व्यक्ति अपनी जन्मदिन पर एक पौधा लगाएंगे और उनके संरक्षण करेंगे तो देश को हरियाली बनाने में समय नहीं लगेगा ।

प्रधान पाठिका एवं शाला परिवार ने की प्रशंसा

विद्यालय परिवार की प्रधान पाठिका देशमुख मैडम एवं शाला परिवार ने संस्था के इस कार्य को भूरी भूरी प्रशंसा की है।

Hot Topics

Related Articles