श्री कामधेनु गौशाला में 17 नवंबर को मनेगा गोपाष्टमी पर्व, होगा भव्य अन्नकूट एवं महाप्रसादी का आयोजन

भाटापारा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पंचदिवसीय दीपोत्सव के पावन पर्व के पश्चात कलियुग की अधिष्ठात्री देवी गौमाता का पावन पर्व श्री गोपाष्टमी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ 17 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा।

इस अवसर पर टेहका रोड स्थित श्री कामधेनु गौशाला पावन तीर्थ में भव्य अन्नकूट एवं श्री महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गौभक्तों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

गौशाला समिति की ओर से समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने सभी से इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर गौमाता का पूजन करने, गौसेवा का संकल्प लेने एवं गौसेवा के पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।

आयोजकों ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। सभी श्रद्धालु एक कदम गौशाला की ओर बढ़ाकर गौसेवा के माध्यम से अपने जीवन को सार्थक बनाएं।

Hot Topics

Related Articles