ब्रजेश पांडेय
- 8 से 10 किमी तक फैला मलबा, लोहा गांव का संपर्क टूटा
दंतेवाड़ा: एनएमडीसी की खदान क्षेत्र में वर्षों से जमा किए गए खनन अपशिष्ट के विशाल डंप के ढहने से बड़ा हादसा हो गया है। डिपॉजिट और नंदराज पहाड़ के बीच स्थित यह वेस्ट डंप अचानक टूटकर बह निकला, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
इस घटना से *लगभग 8 से 10 किलोमीटर क्षेत्र तक मलबा फैल गया है*। मलबे के कारण *लोहा गांव का संपर्क मार्ग पूरी तरह टूट गया है*। प्रशासन के अनुसार इस क्षेत्र के *करीब 20 गांवों पर संकट* के बादल मंडरा रहे हैं।
*हजारों पेड़ नष्ट, पर्यटन और जलस्रोत पर खतरा*
ढहे हुए अपशिष्ट से भारी मात्रा में वन क्षेत्र तबाह हुआ है। *हजारों पेड़ नष्ट* हो गए हैं। मलांगिर पर्यटन क्षेत्र और आसपास के जलस्रोतों पर भी खतरा मंडरा रहा है। पर्यावरणविदों ने आशंका जताई है कि मलबे के कारण नदियों और नालों में गाद बढ़ने से पेयजल स्रोत प्रभावित हो सकते हैं।
*एनएमडीसी की निगरानी पर सवाल*
स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से जमा इस वेस्ट डंप की उचित निगरानी और रखरखाव नहीं किया गया था। घटना के बाद *एनएमडीसी की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल* उठने लगे हैं।
फिलहाल प्रशासन और एनएमडीसी की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। क्षतिग्रस्त मार्गों को खोलने और प्रभावित गांवों तक वैकल्पिक व्यवस्था पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।












