Tuesday, February 24, 2026
More

    राजनांदगांव रेंज के तीसरे पुलिस महानिरीक्षक के रूप में आईपीएस अभिषेक शांडिल्य ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया

    राजनांदगांव। राजनांदगांव रेंज के तीसरे पुलिस महानिरीक्षक के रूप में आईपीएस अभिषेक शांडिल्य ने को मंगलवार को  पदभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर सलामी दी गई। तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग और पुलिस अधीक्षक केसीजी त्रिलोक बंसल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी शांडिल्य की नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन के 20 अप्रैल के आदेश से हुई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में रायपुर से की। इसके बाद दंतेवाड़ा, गरियाबंद, रायगढ़, दुर्ग, सुकमा और बलौदाबाजार में कई पदों पर सेवाएं दीं। 2016-17 में वे सहायक पुलिस महानिरीक्षक, लेखा-कल्याण के पद पर रहे। 2017-18 में राज्यपाल के परिसहाय के रूप में कार्य किया। 2018 से 2024 तक सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर रहे।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!