Tuesday, February 24, 2026
More

    राजनांदगांव : घर में लगी आग, दो बाइक सहित अन्य सामान भी खाक

     

    राजनांदगांव।नर्मदा ग्राम ठाकुर टोला में रविवार को सुबह 5 बजे भीषण आग लग गई। इससे गोपी यादव का घर पूरी तरह जल कर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार घर में रखा हुआ दो मोटर साइकिल पूरी तरह से जल गया, साथ ही घर में रखे बर्तन, अनाज सहित बहुत सारे सामान भी जल गए। ग्रामीणों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया।

    गोपी के घर लड़की की शादी थी। ग्राम कातलवाही से पारिवारिक लोग चौथिया से देर रात्रि लौटे थे। सभी गहरी नींद में सोये थे। सुबह अचानक 5 बजे के आसपास आग लगने की जानकारी हुई। लोगों ने बड़ी मुश्किल से बच्चों व महिलाओं को बाहर निकाला। आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

    आगजनी की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। पीड़ितों से जानकारी लेकर स्थल पर ही एसडीएम से मुआवजा के लिए चर्चा किया। उनके साथ राम गुलाल रजक, अनुज साहू, रोशन जंघेल सहित ग्रामीण मौजूद थे।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!