संदीप यादव मुंगेली/पथरिया
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में मनाए जा रहे ब्लैक डे के तहत पथरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया में जवाबदेही व पारदर्शिता के साथ मूली जिले की बिजली समस्या और अन्य स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना और सरकार तथा संवैधानिक संस्थाओं से जवाब मांगना विपक्ष का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने के बजाय उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे, जिन्हें पुलिस द्वारा रोके जाने और बल प्रयोग के विरोध में ब्लैक डे मनाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी नेताओं के साथ कथित पुलिस कार्रवाई की निंदा की। प्रदर्शन के दौरान बिजली कटौती और आपूर्ति की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय मुद्दों के साथ स्थानीय समस्याओं का समाधान भी सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन में घनश्याम वर्मा, संजीत बंजारी, चंद्रभान बारमते, मुकेश मिरी, दीपक गुप्ता, तारिणी विश्वकर्मा, जागेश्वर वर्मा, उर्मिला यादव, अनीता विश्वकर्मा, हेमिन मंगेशकर, मनीष त्रिपाठी, विद्यानंद चंद्राकर, दिलीप बंजारा, दिलीप कौशिक, ग्वाल दास अनंत, श्रीनिवास ठाकुर, नेतराम साहू, घसिया लहरे, संतोष पाली, संपत जायसवाल, अभिषेक यादव, रीनी गेंहले, जैतराम खांडे, धर्मेंद्र श्रीवास, एजाज अहमद, कृष्णा सोनी, भूपेंद्र साहू, दीपक साहू, छोटू खान, रामजी ध्रुव, देव मार्को, नरेश पाटले, तनिष कुंरे, आशुतोष पांडे, गुरमीत बग्गा, त्रिलोकी वर्मा, तेज सिंह क्षत्रिय, नीरज यादव, संतोष यादव, सदराम कश्यप, नानक कश्यप, नोबेल कश्यप, लक्ष्मी धृतलहरे, संजय कुर्रे, तुलसी सोनवानी, राजकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






