आज ड्यूटी पर नहीं लौटने वाले NHM कर्मचारियों की नौकरी खतरे में

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एनएचएम कर्मचारियों का लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है। बिलासपुर में एनएचएम कर्मियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी रही। कर्मियों ने एक अनोखे तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का मुखौटा पहनकर ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाना बजाया। इस बीच सरकार ने एनएचएम के हड़ताली कर्मचारियों के लिए डेडलाइन तय कर दी है। सरकार ने विरोध प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों को बर्खास्तगी की चेतावनी जारी करते हुए आज शाम तक काम पर लौटने को कहा है। इससे पहले कल एनएचएम संघ के अध्यक्ष दिलीप मिरी को ज्वाइंट हेल्थ डाइरेक्टर की तरफ से नोटिस जारी किया गया था। इस बीच नेशनल हेल्थ मिशन के संयुक्त संचालक की तरफ से एनएचएम के इस पूरे आंदोलन की अगुवाई कर रहे संघ के अध्यक्ष दिलीप मिरि को अल्टीमेटम भेजा गया है। इस नोटिस में उन्हें 24 घंटे के भीतर कार्यस्थल पर लौटें के निर्देश दिए गए है।

 

 

Hot Topics

Related Articles