राम दरबार के पास हादसा, 4 घायल, कार क्षतिग्रस्त

राजनांदगाव। जीई रोड राम दरबार के पास कल सुबह लगभग 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रायपुर पासिंग की एक अर्टिगा कार (CG 04 PK 8536) तेज रफ्तार में ट्रक (RJ 09 GC 2812) से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि अर्टिगा कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कार में कुल 6 लोग सवार थे। टक्कर में कार चालक और बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बाकी 4 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत अटल बिहारी वाजपेई अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Hot Topics

Related Articles