मोहला-मानपुर में कार पलटी, 10 घायल

मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-930 पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। मानपुर ब्लॉक के खड़गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमानसुर के पास एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार 10 लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सभी लोग बालोद जिले के भरदा कला गांव के निवासी हैं और बस्तर के कांकेर जिले के ग्राम शिलपट में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी से लौटते समय कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Hot Topics

Related Articles