CGPSC 12 जुलाई को लेगी SI प्रारंभिक परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई, रविवार को होगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। बस्तर जिले में इसके लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 2104 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से कराने की तैयारी पूरी कर ली है। जगदलपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में सबसे अधिक 450 अभ्यर्थी शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धरमपुरा में परीक्षा देंगे। पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल, धरमपुरा में 304 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, शांतिनगर में 300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। Also Read – डेढ़ करोड़ की ठगी दुर्ग निवासी से, दिल्ली से 3 साईबर ठग गिरफ्तार शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोल बाजार में 350 अभ्यर्थियों के लिए केंद्र बनाया गया है। पुराना गीदम नाका स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में 400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं रेलवे कॉलोनी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 300 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने सभी केंद्र प्रभारियों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा, निगरानी और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

 

 

Hot Topics

Related Articles