डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण संपन्न, भाजपा नेताओं ने प्राप्त किए प्रमाण-पत्र

चिखलाकसा( हितेश डोंगरे ):- डिजिटल युग में कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण अभियान” का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बालोद के सह-सोशल मीडिया प्रभारी श्री गोविन्द शर्मा, वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद व वरिष्ठ नेत्री श्रीमती बिमला जैन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान में वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद श्रीमती भीखी मसीहा, श्रीमती नीलिमा भारद्वाज तथा श्रीमती पूनम शर्मा ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाण-पत्र प्राप्त किए। सभी प्रतिभागियों ने डिजिटल युग से जुड़कर कौशल उन्नयन के प्रति अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

 

Hot Topics

Related Articles