शराब माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

बलौदाबाजार भाटापारा:-रिपोर्टर मोहन तिवारी सारंगढ़ – बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, महिला भी शामिल 🔶 जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज 5 प्रकरणों में कुल 36 लीटर अवैध शराब जप्त…

🔶 *आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।*

जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री और अंतरराज्यीय तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है।

 

इसी कड़ी में आज जिले के तीन थानों सरसीवा, भटगांव और डोंगरीपाली में छापेमारी की गई। इस दौरान अलग-अलग 5 मामलों में कुल 36 लीटर महुआ और विदेशी शराब जप्त की गई है। मामले में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत विधिवत कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस का यह कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Hot Topics

Related Articles