स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो को राष्ट्रीय सम्मान, मिलेगा 1 लाख का अनुदान”

मुंगेली। रिपोर्टर – संदीप यादव।जिले के लिए गर्व की बात। ग्राम दाबो स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।

*विद्यालय की मेहनत को मिली पहचान*

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार चयनित विद्यालयों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। विद्यालय ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है।

*क्या मिलेगा विद्यालय को*

राष्ट्रीय मान्यता के साथ विद्यालय को 2 बड़े लाभ मिलेंगे:

  • 1 लाख रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता* – स्वच्छ एवं हरित गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए
  • शैक्षणिक भ्रमण का अवसर* – विद्यालय के प्राचार्य देशभर के उत्कृष्ट नवाचारों और सर्वोत्तम व्यवस्थाओं का अध्ययन करने के लिए शैक्षणिक अनुभव यात्रा में भाग लेंगे

पुरस्कार वितरण एवं शैक्षणिक भ्रमण की विस्तृत जानकारी शिक्षा मंत्रालय द्वारा जल्द अलग से जारी की जाएगी।

*जिला प्रशासन ने दी बधाई* 

जिला प्रशासन ने चयनित विद्यालय को बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और हरित परिसर निर्माण जैसी गतिविधियों को निरंतर प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि विद्यालय द्वारा किए गए नवाचारों और उत्कृष्ट कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अन्य विद्यालय भी इनसे प्रेरणा लेकर ऐसे प्रयासों को अपना सकें।

Hot Topics

Related Articles