डोंगरगांव के साहित्यकार डॉ. गजेन्द्र हरिहारनो दीप को उनके शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति व समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया

डोंगरगांव | जमशेदपुर झारखंड ने बिष्टुपुर जमशेदपुर के तुलसी भवन मानस सभागार में 6वें स्थापना दिवस पर डोंगरगांव के साहित्यकार डॉ. गजेन्द्र हरिहारनो दीप को उनके शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति व समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए कौस्तुभ मणि सम्मान से अलंकृत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन भी हुआ।

जिसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड के कवियों ने काव्य पाठ किया। मुख्य अतिथि जमशेदपुर के विधायक सरयू राय थे। अध्यक्षता पूर्व सांसद जमशेदपुर सुमन महतो ने की। अति विशिष्ट अतिथि गौतम सूत्रधार डायरेक्टर एनआईटी जमशेदपुर, कर्नल आरपी सिंह, पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ डॉ. प्रसेनजित तिवारी, शिव शंकर, महासचिव हिन्दू पीठ दिलजय थे।

Hot Topics

Related Articles