बलौदाबाजार जिले में महानदी का जलस्तर बढ़ा, निजी रिसोर्ट बना टापू, 24 लोगों का किया गया रेस्क्यू

  • जिले के बल्दाकछार के निजी रिसोर्ट में बाढ़ का पानी घुसा, आने-जाने का रास्ता भी डूबा, होमगार्ड के जवानों ने संभाला मोर्चा

बलौदाबाजार: (मोहन तिवारी)जिले में लगातार बारिश के कारण महानदी का जलस्तर बढ़ गया है. इस बीच बल्दाकछार स्थित एक निजी रिसोर्ट चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया और टापू में तब्दील हो गया. इसके चलते रिसोर्ट में मौजूद पर्यटक, कर्मचारी और कुछ अन्य लोग अंदर फंस गए.

जिले के बल्दाकछार के निजी रिसोर्ट में बाढ़ का पानी घुसा, किया गया रेस्क्यू 

नगर सेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही नगर सेना (होमगार्ड) की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया. तेज बहाव के बावजूद टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. नगर सेना की टीम ने कुल 24 लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया.

महिलाओं और बच्चों को पहले निकाला गया

रेस्क्यू के दौरान सबसे पहले महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर लाया गया. इसके बाद बाकी लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. इसमें 7 रिसोर्ट कर्मचारी, 4 पुरुष, 5 महिलाएं, 4 बच्चे, 4 पर्यटक शामिल हैं. नगर सेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही नगर सेना (होमगार्ड) की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया. तेज बहाव के बावजूद टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. नगर सेना की टीम ने कुल 24 लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया.

महिलाओं और बच्चों को पहले निकाला गया

रेस्क्यू के दौरान सबसे पहले महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर लाया गया. इसके बाद बाकी लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. इसमें 7 रिसोर्ट कर्मचारी, 4 पुरुष, 5 महिलाएं, 4 बच्चे, 4 पर्यटक शामिल हैं.

बलौदाबाजार जिले में महानदी का जलस्तर बढ़ा 

नगर सेना की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

लगातार बारिश के चलते महानदी का पानी तेजी से बढ़ा. इससे रिसोर्ट तक जाने वाला रास्ता भी डूब गया और कुछ ही समय में पूरा रिसोर्ट पानी से घिर गया. कठिन परिस्थितियों के बावजूद नगर सेना के जवानों ने साहस और सूझबूझ से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया. रेस्क्यू के दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया गया.

नगर सेना अधिकारी ने क्या कहा?

रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेंद्र कुर्रे ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी. सबसे पहले महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित निकाला गया. उन्होंने लोगों से बारिश के मौसम में नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने और प्रशासन की चेतावनी का पालन करने की अपील की.

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से कहा है कि लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे बने रिसोर्ट, पिकनिक स्पॉट और निचले इलाकों में जाने से बचें. मौसम सामान्य होने तक सतर्क रहना ही सबसे सुरक्षित उपाय है.

Hot Topics

Related Articles