भाटापारा(मोहन तिवारी)भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेम्हराडीह के युवाओं ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
- किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष टोडर एवं स्थानीय युवा नेता संदीप वर्मा के नेतृत्व में उपसरपंच अमरनाथ वर्मा,पंच दुकालू यादव, पूर्व उप सरपंच लेखराम ध्रुव, शैलेंद्र यादव, ओमप्रकाश ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, पोषण ध्रुव, विमल कन्नौज, किशन कन्नौज, विक्रम वर्मा, राकेश यादव, राजू पाल, आशीष यादव ने वरिष्ठ भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा के निवास कार्यालय पहुंचकर सदस्यता ग्रहण की। शिवरतन शर्मा ने सभी नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं को पार्टी का भगवा गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में आत्मीय अभिनंदन किया।






