अवैध शराब के दो मामलों में 3 आरोपियों गिरफ्तार 

भाटापारा, ग्रामीण थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित रेड कार्रवाई करते हुए ग्राम दतरेंगी एवं ग्राम खैरताल क्षेत्र से अवैध रूप से शराब बिक्री करते 3 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी मदिरा जब्त की है।

कार्रवाई-01 ग्राम दतरेंगी मेन रोड अपराध क्रमांक 441-2026 थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम दतरेंगी मेन रोड ईंट भट्ठे के पास घेराबंदी कर एक संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम हेमलाल यदु बताया। प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 44 पाव सीलबंद देशी रोमियो मदिरा मसाला शराब कुल 7.920 बल्क लीटर, कीमती 4,400 रुपए बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम द्वारा ग्राम खैरताल तालाब के पास दबिश देकर दो व्यक्तियों को जूट की बोरी में अवैध शराब रखकर बिक्री करते हुए पकड़ा गया। गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 37 पाव सीलबंद देशी रोमियो मदिरा मसाला शराब कुल 6.660 बल्क लीटर, कीमती 3,700 रुपए तथा बिक्री की नगदी रकम 450 कुल कीमती 4,150 जब्त की गई। आरोपियों का विवरण हेमलाल यदु पिता हिमित यदु, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 10 ग्राम दतरेंगी, थाना भाटापारा ग्रामीण, नारद दास काटले उर्फ सतनामी पिता अधिन काटले, उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम खैरताल, बलदाउ काटले पिता नारद दास काटले उर्फ सतनामी, उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खैरताल, थाना भाटापारा ग्रामीण।

Hot Topics

Related Articles