भाटापारा,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में फार्म भरने का अभियान चल रहा है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण की बैठक ग्राम कड़ार में हुई। बैठक में अभियान को गांव-गांव, वार्ड-वार्ड तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
ज्यादा से ज्यादा लोगों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में विधायक इन्द्र साव ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता बढ़ते बिजली बिलों से परेशान है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमिंत्रा धृतलहरे ने कहा कि कांग्रेस हर स्तर पर जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। यह अभियान उसी संघर्ष का हिस्सा है। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील महेश्वरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। कांग्रेस संगठन जनता के बीच जाकर समस्याएं उठा रहा है। भाजपा सरकार से निर्णय वापसी के लिए आंदोलनरत है।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुनील साहू, निगम के पूर्व सदस्य सतीश अग्रवाल, प्रदेश प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अमर मंडावी, मनहरन वर्मा, भुनेश्वर शर्मा, भरत वर्मा, गयाराम वर्मा, दीपक वर्मा ने कहा कि यह अभियान जनता के अधिकारों की लड़ाई है।
इसे जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।






