डॉक्टर खूबचंद बघेल जयंती और छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह 9 अगस्त को होगा

भाटापारा। छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक, साहित्यकार एवं कृषक नेता डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर 9 अगस्त (रविवार) को स्थानीय कुर्मी बोर्डिंग में प्रतिभा सम्मान समारोह, रक्तदान शिविर तथा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही समाज के युवाओं के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित होगा।
डॉ. जे.के. आड़िल हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क शुगर, सिकलिन (सिकल सेल) एवं रक्तचाप (बीपी) की जांच भी की जाएगी। आयोजन में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़सराम कश्यप मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अर्जुनी राज प्रधान हरिराम वर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। नगर प्रमुख दीपक टिकरिहा, संरक्षक सेवाराम वर्मा तथा वार्ड प्रमुख रमेश वर्मा ने समाज के सभी पदाधिकारियों, वार्ड प्रमुखों एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Hot Topics

Related Articles