भाटापारा। विधानसभा अंतर्गत ग्राम सुरखी में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शाला परिसर में नवीन शेड निर्माण एवं ग्राम सुरखी स्थित सिद्धपीठ महामाया मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु शेड निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन भाजपा नेता पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा ने किया..।
इस पावन अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया, ताकि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जन-जन तक पहुंचे। शिक्षा, आस्था और हरियाली – तीनों के संगम से ही समृद्ध और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षक छात्र छात्राएं एवं ग्राम वासी मौजूद रहे।






