फिंगेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन, स्कूली बच्चों को बांटी गई कॉपियां और पेन

युवराज सिन्हा,फिंगेश्वर:पीएमश्री प्राथमिक शाला मौलीपारा फिंगेश्वर में गुरुवार को एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। विद्यालय की संगीत शिक्षिका की छोटी बहन लक्ष्मी साहू के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में आंशिक नेवता भोजन का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बच्चों के बीच खुशियां बांटते हुए उन्हें पठन-पाठन की सामग्री का भी वितरण किया गया।लक्ष्मी साहू पोस्ट ऑफिस मगरलोड में पदस्थ है।कार्यक्रम की शुरुआत आंशिक नेवता भोजन के साथ हुई, जहां बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ सहभोज का आनंद लिया। जन्मदिन के मौके पर बच्चों को अपने बीच पाकर लक्ष्मी साहू और पूरा विद्यालय परिवार बेहद प्रसन्न नजर आया।इस खास दिन को यादगार बनाते हुए बच्चों को स्कूल में उपयोग होने वाली कॉपियां और पेन वितरित किए गए। शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे, जो शिक्षा के प्रति उनके उत्साह को और बढ़ाने वाला साबित हुआ।मार्गदर्शन विद्यालय की प्रधान पाठक हेमलता साहू के उद्बोधन के साथ हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में इस प्रकार के सामाजिक और मानवीय सरोकारों से जुड़े आयोजनों की सराहना करते हुए जन्मदिन मनाने के इस अनूठे तरीके को बच्चों के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया।प्रधान पाठक सहित शिक्षिका मंजू गोस्वामी एवं शिक्षक भागीरथी साहू ने लक्ष्मी साहू को जन्मदिन की बधाई प्रेषित की।कार्यक्रम का संचालन संगीत शिक्षिका निहारिका साहू ने की।आभार प्रदर्शन सावित्री दीवान योग शिक्षिका द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने लक्ष्मी साहू को उनके जन्मदिन पर उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।

Hot Topics

Related Articles