रिपोटर जियाउल खान लखनपुर सरगुजा
बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत, पर्री पंचायत के पोड़ी मार्ग पर होगा पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण; शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने और ग्रामीण विकास को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पर्री अंतर्गत पोड़ी मार्ग पर घुनघुट्टा नदी में 8 करोड़ 47 लाख 47 हजार रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। गुरुवार को लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।इस पुल के निर्माण से लंबे समय से आवागमन की समस्या का सामना कर रहे आसपास के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। विशेषकर बारिश के मौसम में घुनघुट्टा नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन प्रभावित होता है। पुल बन जाने से ग्रामीणों को नदी पार करने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी और आसपास के गांवों के बीच संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी।विकास कार्य के महत्व को बताते हुए क्षेत्रीय स्तर पर इसे ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। पुल निर्माण से विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज पहुंचने, मरीजों को अस्पताल ले जाने तथा किसानों और व्यापारियों को अपने दैनिक कार्यों के लिए आवागमन में सहूलियत मिलेगी।इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि महंत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, राजू सिंह, जनपद सदस्य दिलभरोस मराबी, भज्जू सिंह, कन्हैया सोनी, सत्यनारायण राजवाड़े, टिल्लू राम, गोपाल सिंह, श्यामलाल यादव, कपिल राजवाड़े, रानी राजवाड़े, सुखनी दास, बनवारी आर्मो, आदित्य प्रजापति, विफल लकड़ा, संजय गुप्ता, लबेध सिंह, दल गंजन राजवाड़े एवं ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती मानकुंवर पोर्ते सहित आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभागीय एसडीओ एवं इंजीनियर सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।












