बिलासपुर सीपत(कमलकांत पाटनवार)आज नवाडीह सीपत में सर्व हिंदू समाज द्वारा आक्रोश प्रदर्शन एवं cjp कुणाल कामड़ा का पुतला दहन किया गया।
कुछ दिन पूर्व दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन के नाम पर cjp के मंच से माता सीता भगवान श्री राम जी पर अभद्र टिप्पणी, भारतीय सेना को गाली, संत प्रेमानंद महराज, आर एस एस, बजरंगदल के साथ साथ भारत माता के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया इसके विरोध में आज सर्व हिंदू समाज द्वारा सीपत नवोदय चौक में आक्रोश प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के हिंदू समाज के लोग एवं राष्ट्रवादी संगठन सहित विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।
विश्व हिंदू परिषद सीपत प्रखंड अध्यक्ष रविकांत राजवाड़े ने बताया की जिस प्रकार से बार-बार सनातन धर्म साधु संतों और हिंदू देवी देवताओं को टारगेट कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, जिस मानसिकता के लोग अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर भारत से चिकन नेक असम को अलग करने की बात करते हो भारत के टुकड़े करने की बात करते हो ऐसे लोगों की मानसिकता देश में गृह युद्ध कर दंगा भड़काने की एक साजिश है जिसे एक राष्ट्रभक्त किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नही कर सकता हमारे लिए राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है सेना का सम्मान सर्वोपरि है भारत मां का सम्मान सर्वोपरि है। एक बात और स्पष्ट है कि हम किसी भी छात्र विरोध में नहीं है प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है और हम छात्रों का सम्मान करते हुए छात्र आंदोलन का भी समर्थन करते हैं किंतु हम उसके विरुद्ध हैं जो छात्र आंदोलन के नाम पर देश में दंगा भड़काना चाहते हैं सनातन ,, साधु संतों को,, भारत माता,, भगवान श्री राम सीता जी को टारगेट कर जो अभद्र भाषा बोली जा रही है हमारा आक्रोश प्रदर्शन उसके विरुद्ध है।। पुतला दहन के बाद आज कारगिल विजय दिवस पर सेना के शौर्य को नमन कर उपस्थित सर्व हिंदू समाज के लोगों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी गई भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाए गए।






